सभी बिल को कोषालय में जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग ने समस्त विभाग को पत्र जारी कर वित्तीय वर्ष 2025-26 के समस्त देयको को जिला कोषालय में जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 निर्धारित है। इसी प्रकार चेकबुक कोषालय में जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च है।
