सभी बिल को कोषालय में जमा करने की अंतिम तिथि अब 27 मार्च

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग ने समस्त विभाग को पत्र जारी कर वित्तीय वर्ष 2025-26 के समस्त देयको को जमा करने की तिथि में 2 दिन की बढ़ोतरी करते हुए अब जिला कोषालय में समस्त देयको के जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 निर्धारित की है। इसी प्रकार चेकबुक कोषालय में जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 है।