पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु 27 मार्च आवेदन
राजनांदगांव 25 मार्च 2026। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की तिथि में वृद्धि की गई है। जिले में संचालित शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कृषि महाविद्यालय, उद्यानिकी महाविद्यालय सहित अन्य संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थी शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन व पंजीयन 27 मार्च 2026 तक कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला कार्यालय स्थित आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग से प्राप्त की जा सकती है।
