जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
नारायणपुर, 13 मार्च 2026// केन्द्र प्रवर्तित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रन अंतर्गत आगामी 22 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली असाक्षरों हेतु आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा के सफल आयोजन एवं जिले के शतप्रतिशत असाक्षरों को उल्लास कार्यक्रम में पंजीयन करने तथा आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा 22 मार्च 2026 में सभी शिक्षार्थियों को सम्मिलित कराने हेतु 13 मार्च को कलेक्टर नम्रता जैन तथा सीईओ जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में शतप्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रत्येक स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार एवं वातावरण निर्माण करने हेतु सभी से सहयोग एवं प्रयास की अपेक्षा की गयी। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, जिला मिशन समन्वयक डी.बी.रावटे, जिला परियोजना अधिकारी महेन्द्र कुमार देहारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्त्रोत समन्वयक, विकासखण्ड परियोजना अधिकारी (उल्लास) सहित जिले के सभी प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहें।
