होली के दिन मारपीट, दो पक्षों पर केस दर्ज

महासमुंद। ग्राम मुढ़ैेना में 4 मार्च को हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर काउंटर मामला दर्ज किया है। उपसरपंच राजेश साहू का आरोप है कि जब वे झगड़ा शांत कराने गए, तो रमेशर भारद्वाज और उनके परिवार ने गाली-गलौज करते हुए उन पर और झम्मन निषाद पर पत्थरों व मुक्कों से हमला कर दिया। इसमें दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई है। मानकी भारद्वाज ने आरोप लगाया कि राजेश साहू और उनके साथी ने उनके भाई कैलाश के साथ मारपीट की। जब परिवार के अन्य लोग बीच-बचाव करने आए, तो उन पर भी डंडों से हमला किया गया, जिससे उन्हें भी चोटें आई है। पुलिस ने दोनों पक्ष के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।