दुर्गा मंदिर में ‘फागुन के रंग माता के संग’ हर्षोल्लास से मनाया गया

फूलों की होली और फाग गीतों की धूम रहीं
महासमुंद। बरोंड़ा चौक स्थित नगर के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर में आयोजित फागुन महोत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर फाग गीत व नगाड़े की थाप में जमकर थिरके। श्रद्धालुओं द्वारा लगातार दूसरे वर्ष फागुन के रंग, माता के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिसर में उत्साह का माहौल रहा और मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली, जिसमें पुष्प वर्षा के साथ भक्ति भाव से मां दुर्गा के जयकारे लगाएं। साथ ही पारंपरिक फाग गायन का भी आयोजन हुआ, जिससे वातावरण पूरी तरह होलीमय और भक्तिमय बने रहा। भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु रंगों के इस पर्व को आध्यात्मिक स्वरूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान माता दुर्गा की विधि विधान से महाआरती की गई। नगर के पुरोहित पंकज तिवारी मंदिर संचालन समिति और नागरिकों के द्वारा दूसरे वर्ष यह आयोजन किया गया है। मंदिर प्रांगण में होलिका दहन की संध्या अबीर गुलाल की होली खेल कर एक दूसरे को रंग लगाकर होलिका दहन की शुभकामनाएं देते हैं। इस दौरान पूर्व विधायक विमल चोपड़ा, नगरपालिका अध्यक्ष निखिलकान्त साहू, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, प्रमोद चन्द्राकर, अश्विनी तिवारी, नुकेश चन्द्राकर, किशोर चन्द्राकर, चन्द्रबदन मिश्रा, हेमंत तिवारी, गोपी कन्नौजे सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।