महर्षि विद्या मंदिर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हुई प्रतियोगिताएं

महासमुंद। महर्षि विद्या मंदिर मचेवा में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य के स्वागत उद्बोधन से प्रारंभ हुई। उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान की उपयोगिता एवं मानव जीवन में उसकी अहम भूमिका के बारे में जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में नए एवं रचनात्मक नवाचार (क्रिएटिव इनोवेशन) करने के लिए प्रेरित किया। पश्चात विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, भाषण (स्पीच) प्रतियोगिता एवं साइंस विद फन गतिविधि प्रमुख रहीं। इन प्रतियोगिताओं का संचालन खुशबू कुलदीप, गोविंद सिंह ठाकुर एवं अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम हितेश यादव, द्वितीय साक्षी महोबिया व तृतीय गार्गी सिन्हा, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आंचल सोनी, द्वितीय राखी यादव एवं तृतीय नमिता चंद्राकर, साइंस विथ फन प्रतियोगिता में प्रथम लवनिक, द्वितीय आदित्य साहू, तृतीय स्थान यामिनी रहे। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में विद्यालय के प्राचार्य आरके तिवारी, अर्चना गोतमारे, खुशबू कुलदीप एवं उषा साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आंचल सोनी, साक्षी यादव व लिषि देवांगन ने किया। आभार प्रदर्शन गोविंद सिंह ठाकुर ने किया।