कांग्रेसियों ने फूंका केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का पुतला

नैतिकता के आधार पर मंत्री से पद त्याग की मांग
महासमुंद। महिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सोनम बंसोड़ एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में नेहरू चौक में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हाल ही में चर्चित जेफ्री एपस्टीन फाइल्स में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम प्रमुखता से सामने आने के बाद भी उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अब तक इस्तीफा नहीं दिया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे गंभीर मामला बताते हुए तत्काल पदत्याग की मांग की। जेफरी एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर और सजायाफ्ता यौन अपराधी था, जो नाबालिगों की यौन तस्करी और दुनिया के प्रभावशाली लोगों से अपने संबंधों को लेकर बदनाम हुआ। उसका निजी द्वीप (वर्जिन आइलैंड्स) और निजी जेट ‘लोलिता एक्सप्रेस’ लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में रहे। हालिया खुलासों के बाद कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं और उच्च पदस्थ अधिकारियों के इस्तीफे की खबरें भी सामने आई हैं।
प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि नैतिकता के आधार पर मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, मनोजकांत साहू, संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, पूर्व शहर अध्यक्ष जसबीर ढिल्लो, पार्षद मुस्ताक खान विक्की, तुलसी साहू, श्रीमती लक्ष्मी देवांगन, भरत ठाकुर, अजय थवाईत, प्रदीप चंद्राकर, हुलास गिरि गोस्वामी, सचिन गायकवाड़, सोमेश दवे, तबरेज खान, गोपी तारक, टोमन कागजी, डॉ. एजाज नकवी, गौरव चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, जावेद चौहान, श्रीमती बृजेन बंजारे, श्रीमती ममता चंद्राकर, राशि महिलांग, दशोदा ध्रुव, पिंकी बघेल, लक्ष्मी सोनी, राजू साहू, लीलू साहू, बसंत चंद्राकर, वेदप्रकाश साहू, मनोहर ठाकुर, लोकेश मांझी, तुलसी देवदास, सुषमा उईके, कुन्ती यादव, किरण मेश्राम, चित्रलेखा यादव, जयंती मांझी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.