महर्षि विद्या मंदिर विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर हुई विविध प्रतियोगिता
महासमुंद। महर्षि विद्या मंदिर के प्रांगण में 20 फरवरी को स्वान युद्ध क्लब द्वारा माय भारत के तत्वावधान में विश्व सामाजिक न्याय दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आनंद बोरकर (द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश महासमुंद) रहे। विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता संजीव पांडा, प्राचार्य, देव संस्कृति प्रकाश गिरी गोस्वामी तथा प्राचार्य, महर्षि विद्या मंदिर राजेश कुमार तिवारी रहे।
मुख्य अतिथि न्यायाधीश आनंद बोरकर ने विद्यार्थियों को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए न्याय, समानता और अधिकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरक उद्बोधन दिया। तत्पश्चात प्राचार्य महर्षि विद्या मंदिर ने विद्यार्थियों को न्याय से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्रदान कीं तथा प्राचार्य देव संस्कृति प्रकाश गिरी गोस्वामी ने भी सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन नंदकुमार साहू ने किया। पूजन की विधिवत व्यवस्था सुभाष पांडे व संदीप शर्मा ने कराई।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। निर्णायक मंडल में अर्चना गोतमारे, नंदकुमार साहू, गोविंद सिंह ठाकुर, खुशबू कुलदीप, मनीषा अग्रवाल, पम्मी यादव, लोकेश चंद्राकर, आरती मिश्रा एवं दीपमाला बर्मन शामिल रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता प्रथम भावना साहू, द्वितीय रेवती रमण साहू, तृतीय सेजल पांडा, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम राधिका यादव, द्वितीय भावना टोंड्रे, तृतीय निखिल कुमार ध्रुव, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम यशु साहू, पल्लवी यादव, नेहा निषाद, द्वितीय माही ध्रुव, खुशी नागेश्वर, यामिनी पटेल, तृतीय मीत यादव, आयुष साहू, कामेश सिंह रहे। आभार स्वान यूथ क्लब के अध्यक्ष निलेश कुमार तिवारी ने व्यक्त किया।
