राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत भर्ती के 5 पदों की मेरिट सूची जारी, 23 को काउंसलिंग
दुर्ग, 20 फरवरी 2026/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा भर्ती के तहत 5 पदों की लिखित व कौशल परीक्षा 19 फरवरी 2025 को शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर पीजी आटोनॉमस महाविद्यालय दुर्ग में आयोजित की गई थी। एमओ आयुष, रेडियोग्राफर, लेब सहायक, नेत्र सहायक व डेंटल सहायक पदों की अनंतिम मेरिट/चयन सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी परिणाम जिले की वेबसाइट दुर्ग जिला प्रशासन (www.durg.gov.in) पर देख सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार काउंसलिंग 23 फ़रवरी 2026 को दोपहर 12 बजे कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में होगी। चयनित अभ्यर्थी प्रातः 11 बजे तक उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
