इंडस्ट्रीज एवं बैंकर्स मीट का आयोजन 19 फरवरी को
उत्तर बस्तर कांकेर 16 फरवरी 2026/ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की कार्य क्षमता को सुदृढ़ करने, उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने, वित्तीय समाधान, सतत विकास तथा समय से एमएसएमई सेक्टर के उन्नयन हेतु भारत सरकार द्वारा रैम्प योजना लागू की गई है। जिले में उक्त योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु 19 फरवरी को सुबह 10 बजे सेएमएसएमई उद्यमियों के साथ टिकरापारा के एक निजी होटल में इंडस्ट्रीट एवं बैंकर्स मीट का आयोजन किया जाएगा। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने इच्छुक उद्यमियों को निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कांकेर से संपर्क किया जा सकता है।
