बोर खनन कार्य का नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
महासमुंद। आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जल संकट के प्रभावी नियंत्रण के लिए अध्यक्ष निधि से विभिन्न वार्डों, सामाजिक भवनों में बोर खनन कार्य कराए जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने गत दिनों परिषद की बैठक में नगर वासियों को जल संकट से निजात दिलाने ठोस कार्य योजना बनाने के प्रस्ताव रखे थे। अध्यक्ष श्री साहू अपनी निधि से वार्डों में बोर खनन कराकर नागरिकों को शुद्ध जल उपलब्ध कराने प्रतिबद्धता जाहिर की थी। जिसके तहत लगातार शहर के विभिन्न वार्डों में बोर खनन कार्य कराए जा रहे हैं । आज वार्ड क्रमांक 9 में बोर खनन कार्य के लिए भूमिपूजन अध्यक्ष श्री साहू ने वार्ड पार्षद व सभापति सूरज नायक एवं अन्य पार्षदों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों को बोर खनन होने से अब पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर सभापति सूरज नायक, पार्षद मुस्ताक खान, हाफिज कुरैशी, ओमिन टोमन कागजी व वार्ड की महिलाएं, बच्चे, युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
