आंबा केन्द्र में मनाया गया वजन त्योहार, बच्चों का किया गया वजन- माप
किशोरी बालिका, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को स्वास्थ्य रहने दी गई परामर्श
महासमुंद। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में 09 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक वजन त्यौहार का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आज जिले के बागबाहरा विकास खंड के खम्हरिया सेक्टर के ग्राम अमेठी में वजन त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें 0 से 6 साल के बच्चों का वजन और ऊंचाई मापी गई। साथ ही किशोरी बालिका, गर्भवती एवं शिशुवती, महिलाओं का वजन और ऊंचाई दर्ज किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में पालकगणों को बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा बच्चों का समय पर टीकाकरण के साथ माता द्वारा स्तन पान, खान पान संबंधित विस्तार पूर्वक समझाइश दिया गया। माताओं को बच्चों के ग्रोथ चाट के बारे में भी बताया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र में पालकों को जेड स्कोर के जरिए बच्चों से जुड़ी सामान्य, मध्यम और गंभीर कुपोषित के लक्षण को बताया गया। सामान्य बच्चे को हरा कैटिगरी में मध्यम बच्चा पीला कैटिगरी में और गंभीर बच्चा लाल कैटिगरी में होना बताया। जो बच्चा लाल कैटिगरी में है वो बच्चा गंभीर होता है, जिसके बारे में गृह भेट के जरिए जागरूक किया जाता है। साथ ही बच्चों के खान- पान, देख- रेख और आवश्कता पड़ने पर जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) में चिकित्सकों के निगरानी में बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिया जाता है। इस अवसर पर पालकों को बताया गया कि बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उनके जीवन के प्रारंभिक छह साल बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस अवधि में पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने से बच्चों को कुपोषण, एनीमिया एवं अन्य बीमारियों से बचाया जा सकता है। पालकों से अपील की है कि वे बच्चों का नियमित वजन कराएं, टीकाकरण समय पर करवाएं तथा घर पर स्वच्छता एवं संतुलित आहार का विशेष ध्यान रखें।
बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का वजन एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वजन के साथ-साथ बच्चों की लंबाई, पोषण स्तर एवं सामान्य स्वास्थ्य स्थिति की भी जांच की गई। कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें विशेष पोषण आहार, चिकित्सा सुविधा एवं निरंतर निगरानी से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। कार्यक्रम के दौरान पालकों को पोषण संबंधी चार्ट, आहार तालिका एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई। साथ ही स्वच्छता, हाथ धोने की आदत, साफ पानी का उपयोग एवं नियमित टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वजन त्यौहार के माध्यम से सभी पालकों अपने 0 से 6 वर्ष आयु के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्रों में अनिवार्य रूप से लेकर आएं। वजन जांच के बाद पोषण रिपोर्ट एवं सलाह को गंभीरता से अपनाएं। इसके साथ ही आयरन, कैल्शियम, विटामिन युक्त आहार, हरी सब्जियां, फल, दूध एवं दालों को दैनिक भोजन में शामिल करने की सलाह दी गई है। गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श लेने की भी अपील की गई। इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर हीरा ध्रुव, कार्यकर्ता सरोज चंद्राकर, त्रिवेणी निषाद, देवला दीवान, पदमा नागेश, लक्ष्मी यादव, सुनीता खड़िया, अन्नु खड़िया, जानकी निषाद, पीली कमार, टिमेश्वरी चंद्राकर, प्रीति ध्रुव, उर्मिला नागेश, फिरकी ध्रुव, विद्या ध्रुव, लोकेश्वरी खड़िया, रेशमी पटेल, दुर्गा ध्रुव, सोनम खड़िया, कविता यादव, जान्हवी यादव, पलक ध्रुव आदि महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।
