वार्षिकोत्सव से होता है बच्चों के सामाजिक कर्तव्य बोध का मूल्यांकन : निखिलकांत

महासमुंद। नगर के एफसीआई रोड स्थित शास. श्रीराम पाठशाला में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। इस दौरान स्कूली बच्चों व स्कूल प्रबंधन द्वारा श्री साहू का आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति से लोगों को भाव-विभोर कर दिया।
मुख्य अतिथि श्री साहू ने मां सरस्वती की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों के सामाजिक कर्तव्य बोध का मूल्यांकन होता है। यह अभिभावकाें के लिए भी अपने बच्चाें में ज्ञान के स्तर को परखने का अच्छा अवसर है। उन्होंने बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए वार्षिकोत्सव की बधाई दी। इस अवसर पर पार्षद राजेंद्र चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि भरत खत्री, तारक चांडक, सहायक संचालक शिक्षा नंद किशोर सिन्हा, एडीपीओ प्रमोद कन्नौजे, प्रधान पाठक श्रीमती उर्मिला मरकाम, श्रीमती चमेली चंद्राकर, शिक्षक किशोर देवांगन, श्रीमती लक्ष्मी मानिकपुरी, श्रीमती लीनू चंद्राकर, श्रीमती गीता गोस्वामी, हेमन लाल चक्रधारी, सेवा निवृत शिक्षक श्रीमती यशोदा तिवारी, श्रीमती राजेश्वरी प्रधान , श्रीमती प्रेमिन सावरा अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, कल्याणी यादव सदस्य आदि उपस्थित थे।