3 फरवरी मंगलवार को होंगे ये कार्यक्रम

गरियाबंद, 02 फरवरी 2026/ मंगलवार, 3 फरवरी को महोत्सव स्थल के नदी मंच पर मानस गान वीरेंद्र ठाकुर कपसीडीह, सतनाम भजन पन्ना लाल कुर्रे, बंगोली-करूद, रामधुनी अन्नू साहू लफंदी, रामायण ताम्रध्वज साहू, खुरसेंगा तथा रामधुनी द्रौपदी सिन्हा धमतरी की प्रस्तुतियां होंगी। इसी प्रकार नया मेला स्थल के स्थानीय मंच पर पंडवानी विष्णु प्रसाद साहू परसठी, जगराता गोपाल प्रसाद साहू परसठी एवं जगराता गोपाल चक्रधारी आरंग अपनी छाप छोंड़ेंगे। लोकनृत्य देविका नवापारा-राजिम, जस झांकी सकुन साहू, मांढर-रायपुर, सुगम गायन अजय साहू, अछोला एवं सतनाम भजन बासीन लोककला मंच मोहित सिन्हा की प्रस्तुतियां होंगी।
मुख्य मंच पर छैला बाबू आहि… की होगी रंगारंग प्रस्तुति
मुख्य मंच पर कत्थक नृत्य में आरोही तिवारी (दुर्ग) और नित्या शुक्ला (बिलासपुर), ओड़िसी नृत्य में भूमि सुता मिश्रा (रायपुर) तथा लोकमंच में हिम्मत सिन्हा (छुईहा) अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.