राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया गया शुभारंभ

जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना
बालोद, 01 जनवरी 2026/आम जनता को सुरक्षित यातायात का संदेश देनेे एवं सड़क दुर्घटना की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु यातायात पुलिस जिला बालोद द्वारा आज राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी एवं पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम द्वारा मनुष्य के जीवन को अनमोल बनाते हुए स्वयं तथा अन्य सभी व्यक्तियों के जीवन की रक्षा के लिए सभी नागरिकों से अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने पुलिस जवानों के साथ हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन में सवार होकर आम जनता को यातायात जागरूकता का संदेश दिया। समारोह में अतिथियों के द्वारा यातायात जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया गया। इस मौके पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, नूतन कंवर एवं अजय किशोर लकरा सहित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवांश राठौर एवं डाॅ. चित्रा वर्मा, यातायात निरीक्षक रवि पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में महिला कमाण्डो एवं आम नागरिकगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों एवं जिले वासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नये साल में यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने हेतु संकल्प लेने को कहा। उन्होंने नये वर्ष में अपने नैतिक जिम्मेदारियों तथा यातायात नियमों का पालन जैसे नेक कार्यों की शुरूआत स्वयं से करने को कहा। उन्होंने नशापान से दूर रहने, वाहन चलाते वक्त अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करने तथा सदैव यातायात नियमों का पालन करने के लिए हमारे नई पीढ़ी के बच्चों को भी प्रेरित करने की अपील की। श्रीमती मिश्रा ने यातायात विभाग के जवानों तथा संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं महिला कमाण्डों को स्कूल, काॅलेज तथा चैक-चैराहे एवं अन्य आवश्यक स्थानों में पहुँचकर आम जनता को सड़क सुरक्षा की उपाय की जानकारी देने को कहा। इस अवसर पर कलेक्टर ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कमाण्डों की उपस्थिति पर प्रसन्नता भी व्यक्त की। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने सड़क सुरक्षा माह के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देते हुए आम नागरिकों से नये वर्ष के अवसर पर यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाने की संकल्प लेने को कहा। उन्होंने नये वर्ष की शुरूआत सुरक्षित वाहन चलाने एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने जैसे अच्छी आदतों से करने की सीख भी दी। पटेल ने सड़क सुरक्षा के अंतर्गत गुड समैरिटन के अंतर्गत दूसरों को मदद करने वाले व्यक्तियों के लिए शासन द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नही प्रदान करने जैसे की गई व्यवस्थाओं की सराहना भी की। नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी ने नव वर्ष के पावन अवसर पर बालोद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने सड़क सुरक्षा के कार्य को आज के समय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रासंगिक बताया। श्रीमती चैधरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ-साथ समाज के प्रत्येक व्यक्तियों की है। उन्होंने नशापान एवं तेज गति से वाहन ड्राइविंग को सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण बताते हुए इसकी रोकथाम हेतु सभी वर्गों के सहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम ने जीवन को अत्यंत बहुमूल्य एवं महत्वपूर्ण बताते हुए प्रत्येक नागरिकों को स्वयं तथा अन्य सभी व्यक्तियों की सुरक्षा तथा वाहन का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा। श्रीमती शमशाद बेगम ने नशापान को सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण बताते हुए प्रत्येक नागरिकों को नशापान से सर्वथा दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम की आयोजन की सराहना भी की। समारोह में अतिथियों के द्वारा सड़क सुरक्षा एवं गौवंश की रक्षा में बहुमूल्य योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यक्रम स्थल में बनाए गए सेल्फी पाईंट में सैल्फी लेकर यातायात जागरूकता का संदेश भी दिया।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.