मुख्यमंत्री भिलाई आएंगे
दुर्ग, 17 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार 18 दिसम्बर 2025 को भिलाई आएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय 18 दिसम्बर को अपरान्ह 3.20 बजे ग्राम लालपुर जिला मुंगेली से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3.50 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड भिलाई पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 4.00 बजे सतनाम भवन सेक्टर-6 भिलाई पहुंचेंगे और वहां आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती एवं गुरु पर्व कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 05 बजे सतनाम भवन सेक्टर-6 भिलाई से कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
