जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता व युवा खेल उत्सव 19 को

10 खेलों व विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में जौहर दिखाएंगे प्रतिभागी
उत्तर बस्तर कांकेर, 16 दिसम्बर 2025/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भॉति इस वर्ष भी बालिका/महिला खिलाड़ियों को खेलों के प्रति उत्साहित करने व बढ़ावा देने के उद्देश्य सें जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 02 आयुवर्ग में संपन्न होगी। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 19 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे से नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत 10 खेल जिनमें एथलेटिक्स 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, तवा फेंक, खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, व्हालीबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्साकसी का शामिल है। यह भी बताया गया कि जिले के सभी 07 विकाखण्डों से प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी जिला स्तरीय महिला खेलकूद नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में शामिल होंगे।
इसी तरह जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन इसी दिन 19 दिसम्बर को प्रातः 9.00 बजे से नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में निर्मित डोम में किया जाना प्रस्तावित है। खेल अधिकारी ने बताया कि युवा उत्सव में कलाकारों को भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता व शर्ते यह है कि उनकी आयु 15 से 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकनृत्य (दलीय), .पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य (दलीय),. लोकगीत (दलीय) सम्मिलित हैं। इसके अलावा कहानी लेखन, चित्रकला, वाद-विवाद, कविता लेखन, नवाचार-विज्ञान मेला, एकांकी, पारंपरिक वेशभूषा (विविध वेशभूषा), रॉकबैंड की भी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिले के सभी सातों विकासखण्डों से प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों जिला स्तरीय युवा उत्सव में शामिल होंगें।