कलेक्टर जनदर्शन में मिले 62 आवेदन

प्राप्त आवेदनों को निराकृत करने अधिकारियों को कलेक्टर ने दिए निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर, 16 दिसम्बर/ जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कुल 62 आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए अग्रेषित किया।जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम पंचायत कांकेर से सरपंच एवं ग्रामीणजन द्वारा ग्राम पाण्डरवाही से भानुप्रतापपुर तक पक्की सड़क बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। इसी प्रकार ग्राम साल्हेभाट मे स्व-सहायता समूह के लिए भवन निर्माण कराने, ग्राम मुगवाल में नए प्राथमिक शाला निर्माण करने की स्वीकृति कराने, ग्राम हल्बा में सीसी सड़क निर्माण कराने, ग्राम पंचायत डेढ़कोहका में बोरखनन कराने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने, पीएम सम्मान निधि की राशि दिलाने, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, बिजली कनेक्शन, वेतन प्रदाय कराने भूमि आबंटन, नवीन निर्माण कार्य स्वीकृति से संबंधित विभिन्न प्रकार की मांगों व समस्याओं पर आधारित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर डीएफओ कांकेर रौनक गोयल, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. हरेश मण्डावी, अपर कलेक्टर द्वय जितेन्द्र कुर्रे एवं बी.एस. पैकरा, अरूण कुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी श्रीमती आस्था बोरकर सहित सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला स्तर के अधिकारीगण मौजूद थे।