प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की शिविर में दी गई जानकारी

राजनांदगांव 16 दिसम्बर 2025। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए नगर पंचायत डोंगरगांव द्वारा प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी सांस्कृतिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन के लिए कुल 352 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जानकारी दी गई एवं योजना की विशेषताओं के बारे में बताया गया। इस दौरान बताया गया कि योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए शासन से अनुदान मिलेगा। साथ ही बिजली का उत्पादन होने से बिल से राहत मिलेगी। खपत से अधिक बिजली का उत्पादन होने पर अतिरिक्त आय भी होगी। उन्होंने नागरिकों से योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में 3 हितग्राहियों ने पंजीयन कराया। वहीं 122 हितग्राहियों ने सोलर पेनल लगवाने पर सहमति जतायी।
शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजू त्रिपाठी, सीएमओ विनम्र जेमा, पार्षद लक्ष्मीनारायण सेन, राजा जैन, सद्दाम खत्री, दुर्गेश रामटेके, कोमल साहू, पूर्व पार्षद सिद्दिक बडगुजर सहित नगर पंचायत उप अभियंता केआर बर्मन, सहायक राजस्व निरीक्षक गिरीश साहू, कमलनारायण कोठारी, विरेन्द्र पटेल, डोलेश्वरी साहू, विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता बीरबल उइके, असिस्टेंट इंजीनियर यशवंत कुमार तुमरेकी, जूनियर इंजीनियर श्रीकांत सिंग सहित गैस एजेंसी स्टाफ एवं नागरिक उपस्थित थे।