जिला स्तरीय युवा उत्सव का 19 दिसम्बर को
पंजीयन की अंतिम तिथि 18 दिसम्बर
दुर्ग, 15 दिसंबर 2025/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिले के तीनों विकास खंडों के युवा कलाकारों के लिए है। जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को निम्नलिखित विधाओं में प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा- लोक नृत्य, पंथी नृत्य, राउत नृत्य, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोक गीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार, एकांकी, पारंपरिक वेशभूषा और रॉकबैंड। प्रतिभागी अपनी संबंधित सामग्री स्वयं लाएँगे।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आयोजन में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की आयु वर्ग 15 से 29 वर्ष तक होना चाहिए। प्रतिभागियों को अपने आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर के साथ जिला स्तर पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2025 है और आयोजन तिथि 19 दिसंबर 2025 को समय प्रातः 9 बजे सेजस सेलूद, पाटन में होगा। स्पर्धा प्रभारी पोखन लाल साहू मोबाइल नंबर 9301415506 है।
जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं, भारत सरकार द्वारा निर्धारित विधाओं (लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, वाद-विवाद एवं कविता लेखन) में चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा उत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय युवा उत्सव 10 से 12 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
विकासखंड दुर्ग के प्रतिभागी नोडल अधिकारी अशोक रिगरी (मो. 9229575220, 8770527628) तथा विकासखंड धमधा के प्रतिभागी शिव रजक (मो. 9165441844) से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग कार्यालय या प्रशिक्षक भूपेन्द्र हिरवानी (मो. 9584078910) से संपर्क किया जा सकता है।
