गायत्री परिवार सत्संकल्प पाठ के लिए कर रहा प्रेरित
महासमुंद। गायत्री परिवार ट्रस्ट, गायत्री परिवार महासमुंद द्वारा विभिन्न इकाइयों, पंचायत एवं विद्यालयों में संपर्क कर परिवार एवं समाज निर्माण के लिए सत संकल्प पाठ के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरेकेल, झलप, कछारडीह, तुरगा, के विद्यालयों एवं पंचायत से संपर्क कर विद्यालयों में बच्चों को प्रार्थना स्थल पर सत्संकल्प पाठ कराने का निवेदन किया गया। साथ ही ग्राम पंचायतों में भी आमसभा व पंचायत बैठक में भी इस संकल्प का वाचन का निवेदन सरपंच व पंचों से किया गया। सभी विद्यालयों तथा पंचायत में सत संकल्प पाठ के लिए चार्ट वितरण किया गया। शक्तिपीठ महासमुंद से ललित मेश्राम, हीरालाल साहू, रिखीराम साहू, परस चौहान, विश्राम साहू, जगमोहन साहू, भारत साहू, नरेश साहू व अन्य द्वारा गांव-गांव संपर्क किया जा रहा है। अभी तक पचेड़ा, खम्हरिया, मोरधा, खट्टी, तुमगांव, मचेवा, लाफि नखुर्द, गढ़सिवनी, अछोला आदि गावों में संपर्क किया जा चुका है।
