गाली- गलौज, मारपीट

महासमुंद। पटेवा पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को चौकबेड़ा के केशवराम कोसरे ने बताया कि 10 दिसंबर की रात करीब 7 बजे घर के सामने गली में महेश महेश्वरी, धनेश महेश्वरी, रेशकुमार बंजारे के साथ बातचीत कर रहा था। उसी समय गांव के भुनेश्वर जोगी ने गाली- गलौज करते हुए मारपीट की। रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 296 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।