देवरानी ने जेठानी से की मारपीट

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम देवलगढ़ में धान काटने की बात को लेकर देवरानी ने जेठानी की पिटाई कर दी। रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। सौदामिनी साहू ने थाने में शिकायत की है कि खजूरडोली में उनके पति के हिस्से के खेत में वे खेती करते हैं। 10 दिसंबर की दोपहर 2.30 बजे वह पति शरद कुमार साहू के साथ खेत गई थी। खेत के धान को उसकी देवरानी बसंती साहू हंसिया से काट रही थी। जब उससे पूछा कि उनके खेत का ध्यान क्यों काट रही हो, तो बसंती साहू ने गाली- गलौज करते हुए हंसिया से मारने के लिये दौड़ी, बीच बचाव के दौरान हंसिया से दाहिने हाथ के कलाई के पास चोट आई है। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 118(1), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।