सेजेस विद्यालयों में कुल 42 रिक्त पदों में संविदा भर्ती हेतु आवेदन

कोंडागांव, 10 दिसंबर 2025/ कार्यालय, कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति, जिला कोण्डागॉव (छ.ग.) द्वारा जिले अन्तर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कुल 42 रिक्त पदों के विरुद्ध संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार दिनांक 12.12.2025 से दिनांक 29.12.2025 कार्यालयीन दिवस में शाम 05.30 बजे तक पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला कोण्डागांव छ०ग० पिनकोड 494226 पते पर पदवार पृथक-पृथक आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार्य नही किये जाएंगे।
संविदा भर्ती हेतु विस्तृत विज्ञापन व आवेदन प्रारुप जिले की वेबसाईट ूूू.ावदकंहंवद.हवअ.पद में अवलोकन किया जा सकता है। विज्ञापन व आवेदन का प्रारुप कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव एवं संबंधित विद्यालयों के सूचना पटल पर भी अवलोकन किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात् कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।