सब जूनियर रग्बी लीग प्रतियोगिता के लिए शिवानी, निशा व गीतांजलि का चयन

महासमुंद। सब -जूनियर गर्ल्स वेस्टजोन अस्मिता रग्बी लीग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13 से 14 दिसम्बर तक पटेल स्टेडियम अजमेर राजस्थान में आयोजित किया गया है, जिसमें जिले के 03 खिलाड़ी शामिल होंगे। जिले के खिलाड़ियों में शिवानी बघेल, निशा ध्रुव एवं गीतांजलि साहू शामिल हैं। जिले के 3 खिलाड़ियों का अस्मिता रग्बी लीग प्रतियोगिता में चयन होने पर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा डी एन जांगड़े, शोभा सिंह देव, जगदीश सिंहा, हेमलता ठाकुर, राज कुमारी पटेल, व्यायाम शिक्षक इंद्राणी भास्कर, समस्त स्टॉफ बेलसोंडा, डॉ. सुनील कुमार भोई, जगदीश धीवर, शुभांश ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।