जिले में 23 हजार 231.6 क्विंटल धान की खरीदी
नारायणपुर, 10 दिसम्बर 2025// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश सहित जिले में गत 09 दिसम्बर तक जिले के पंजीकृत किसानों से विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों के जरिये अनवरत रूप से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में इन केन्द्रों में किसानों के धान का उपार्जन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के धान खरीदी केन्द्रों में 09 दिसम्बर तक 23 हजार 231.6 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है, जिसमें धान खरीदी केन्द्र एड़का में 3138.0 क्विंटल, गढ़बेंगाल में 4253.6 क्विंटल, ओरछा में 82.0 क्विंटल, कोहकामेटा में 0.00 क्विंटल, बासिंग में 0.00, छोटेडोंगर में 1999.6 क्विंटल, झारा में 596.0 क्विंटल, कन्हारगांव में 287.6 क्विंटल, सोनपुर में 57.2 क्विंटल, चांदागांव में 427.2, दण्डवन में 148.0 क्विंटल, नारायणपुर में 3816.8 क्विंटल, धौड़ाई में 1335.6 क्विंटल, बेनूर में 1605.2 क्विंटल और बाकुलवाही में 2938.4 क्विंटल, बिंजली में 1708.4 क्विंटल, कुकड़ाझोर में 838.0 क्विंटल धान की खरीदी हुई है।
