अब तक 05 लाख 19 हजार क्विंटल से अधिक धान उपार्जित

कोण्डागांव, 08 दिसम्बर 2025/ राज्य शासन के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। किसानों को अपने धान की उपज को बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शासन द्वारा खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, आद्रतामापी यंत्र के साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है। खाद्य अधिकारी नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 67 उपार्जन केन्द्रों से सोमवार की स्थिति में 05 लाख 19 हजार 175 क्विंटल धान उपार्जित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले उपार्जन केन्द्रों में से अब तक सबसे ज्यादा धान की खरीदी उपार्जन केन्द्र बहीगांव में कुल 19190 क्विंटल, गम्हरी में कुल 18186.80 क्विंटल, अरण्डी में कुल 15280 क्विंटल, सलना में कुल 14967.20 क्विंटल और विश्रामपुरी में कुल 14174 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।