पिकअप की ठोकर से बाइक सवार घायल
महासमुंद। पिकअप की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया। घटना 24 नवंबर की है। पिथौरा पुलिस को चक्रधर ठाकुर ने बताया कि 24 नवंबर को वह अपनी बाइक पल्सर क्रमांक सीजी 06 डीएच 3808 से कमारडेरा से वापस आ रहा था, कि शाम 6:30 बजे के भिथीडीह (विद्या नगर) तालाब के पास पीछे से पिकअप वाहन क्र. सीजी 22 एई 3177 के चालक ने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया, जिससे उसे चोटें आई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
