कलेक्टर ने शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

बिलासपुर, 3 दिसम्बर 2025/मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्य में अपने अधिकार क्षेत्र के मतदान केंद्रों में शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का काम समय से पहले करने पर अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इनमें बिल्हा एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के तहसीलदार और सुपरवाइजर शामिल है। कलेक्टर संजय अग्रवाल एसआईआर का काम बेहतर तरीके से करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का निरंतर हौसला बढ़ा रहे है।
इस क्रम में उन्होंने आज फिर 15 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सम्मानित होने वाले में विधानसभा क्षेत्र बिल्हा के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार) राजेन्द्र भारत, सुपरवाइजर अविनाश टण्डन, सुपरवाइजर मनोज साहू, सुपरवाइजर सूरज प्रधान, सुपरवाइजर अशोक भारद्वाज एवं सुपरवाइजर एमएल कोरी शामिल है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार) प्रकाश चंद्र साहू, सुपरवाइजर सुरेश सिंह, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण (तहसीलदार) अधिकारी गरिमा सिंह ठाकुर, सुपरवाइजर संजय विश्वकर्मा, सुपरवाइजर ममता शर्मा एवं सुपरवाइजर पंकज मिश्रा को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। इन सभी ने मतदाता पुनरीक्षण शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य समय के पूर्व कर लिया है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.