रोजगार मेला 26 को, जिपं अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि
गरियाबंद, 25 नवम्बर 2025। जिला प्रशासन तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा बुधवार 26 नवम्बर को वन विभाग के ऑक्शन हॉल में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चंद्राकर, नगर पालिका परिषद्, गरियाबंद के अध्यक्ष श्री रिखी राम यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, जनपद पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष श्री सोहन धु्रव, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री लेखराम साहू एवं नगरपालिका परिषद् के उपाध्यक्ष श्री आसिफ मेमन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
