कलेक्टर ने धान खरीदी व चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

महासमुंद, 24 नवंबर 2025। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बिरकोनी एवं सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक क़ृषि एवं साख समिति जंगलबेड़ा, सिरबोड़ा, कुसमीसरार, तोरेसिंहा और अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों में धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर उनसे धान उपार्जन केंद्र में लाये गये धान की मात्रा, धान का उत्पादन के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों द्वारा आज जारी टोकन के विरुद्ध लाई गई धान की आवक में नमी की जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अधिक नमी वाले धान को स्वीकार न किया जाए तथा नमी परीक्षण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने केंद्र में 100 प्रतिशत गेट पास एंट्री अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आज की तिथि तक खरीदे गए धान की कुल मात्रा तथा उसके अनुरूप जारी किए गए बारदाने का भौतिक सत्यापन भी कराया गया।

इन केन्द्रों में उन्होंने किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी केंद्र में स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, किसानों के बैठने हेतु छायादार स्थान, त्रुटिरहित धान खरीदी हेतु कांटा-बांट अथवा इलेक्ट्रॉनिक कांटा का सत्यापन आदि का जायजा लिया। साथ ही उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, बारदाने की व्यवस्था, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, इंटरनेट सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाएं भी देखी। इसके अलावा कलेक्टर ने प्राधिकृत अधिकारी को पर्याप्त संख्या में हमाल उपलब्ध कराने, प्रतिदिन खरीदी गई मात्रा का नियमित स्टैकिंग करने तथा प्रत्येक बोरे पर अनिवार्य रूप से स्टेंसिल लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि खरीदी कार्य सुचारू, पारदर्शी और किसानों के हित में संचालित हो, इसके लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में सतत निगरानी रखते हुए धान खरीदी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

इस दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को चेकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वाहनों की आवाजाही, दस्तावेजों की जाचं, इंटर स्टेट मूवमेंट रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी करते हुए अवैध परिवहन करते वाहन पाए जाने पर तत्काल सीज कर प्रकरण दर्ज करने तथा संदेहास्पद गतिविधियों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बिरकोनी में निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अक्षा गुप्ता, सरायपाली में अनुविभागीय अधिकारी अनुपमा आनंद, संबंधित तहसीलदार, खाद्य, सहकारिता एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.