महिलाओं के लिए विशेष प्लेसमेंट कैम्प 28 को

बलरामपुर, 24 नवम्बर 2025। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि 28 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से जनपद पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में योकोहामा कंपनी के द्वारा 500 पद (स्थायी जॉब, केवल महिला अभ्यर्थी) की पूर्ति के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन वर्तमान में ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन मेला/प्लेसमेंट कैम्प क्रिएट कर किया जा रहा है, इसमें अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए जीवित/अपडेट रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। जिन महिला आवेदकों का वर्तमान में जीवित रोजगार पंजीयन नहीं हुआ है, वो ऑनलाईन रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प में आवेदन हेतु ई-रोजगार डॉट सीजी डॉट जीओव्ही डॉट ईन/सीजी रोजगार ऐप के माध्यम से पहले रोजगार पंजीयन करना सुनिश्चित करें, तत्पश्चात मेला/प्लेसमेंट कैम्प हेतु उपलब्ध कराये गए लिंक में जाकर, रोजगार पंजीयन के आधार पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं या प्लेसमेंट कैंप में 28 नवम्बर 2025 को आवेदन कर सकते हैं। रोजगार पंजीयन हेतु आधार क्रमांक तथा आधार से जोड़ा गया पंजीकृत मोबाईल नंबर अनिवार्य है। पंजीयन में समस्या हेतु दूरभाष नंबर 9685672368 पर संपर्क कर सकते हैं। इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने हेतु निर्धारित दिनांक एवं स्थल में अपने अभिभावकों सहित उपस्थित हो सकते हैं, जिससे नियोजक एवं अभ्यर्थियों/अभिभावकों के मध्य विस्तृत चर्चा कर इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ा जा सके।