स्कूल शिक्षा मंत्री ने छात्राओं को बांटे साइकिल उरला स्कूल में चार अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा

दुर्ग, 11 नवम्बर 2025। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरला स्कूल पहंुचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना के तहत 9वीं कक्षा की नवप्रवेशी छात्राओं को सायकल वितरित की।
इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने कहा कि हम राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम् गीत को पूरा गाने की प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि अधूरा ज्ञान बहुत खतरनाक होता है और आश्वासन दिया कि आने वाले समय में सभी स्कूलों में पूरा राष्ट्रीय गीत गाया जाएगा।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि आने वाले समय में दुर्ग शहर के सभी 71 स्कूलों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ जैसे पंखे, लाइट, आरओ पानी और कक्षाओं की पेंटिंग उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें आगे ले जाती है, जो आज पढ़ेगा वही जीवन में आगे बढ़ेगा। मेहनत करने वाला ही ऊँचाइयों को छूता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और निरंतर प्रयास पर बल देते हुए सफलता की राह पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री यादव ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वार्ड 57 उरला में चार अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की घोषणा की और पांच हजार रूपए स्वेच्छानुदान दिया। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 40 छात्राओं तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरला में 51 छात्राओं को सायकल वितरित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा, प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.