खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष का हुआ स्वागत

महासमुंद। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय का ओड़िशा प्रवास से वापसी के दौरान यहां सर्किट हाऊस में आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी और भाजपा युवा नेता गौरव राठी ने उनसे मुलाकात की और उनका स्वागत किया। भेंट के दौरान नेताओं ने खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय से खादी और ग्रामोद्योग से संबंधित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। श्री पाण्डेय ने इस दौरान महासमुंद में खादी और ग्रामोद्योग के विकास की संभावनाओं पर भी अपने विचार साझा किए।