यादव ठेठवार समाज ने हर्षोल्लास से मनाया मातर पर्व
महासमुंद। तुमगांव रोड स्थित गौरा चौरा में यादव ठेठवार समाज द्वारा आयोजित मातर पर्व में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मातर पर्व की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली पर्व के पांचवे दिन भाईदूज को यह पर्व छत्तीसगढ़ के हर गांव-शहर में मनाया जाता है। यह हम सबका पारंपरिक पर्व है। माताएं सुआ नृत्य करतीं हैं वहीं यादव समाज के लोग घर-घर पहुंचकर छत्तीसगढ़ की लोक राउत नाचा से नागरिकों का स्वागत करते हैं। पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने भगवान श्री कृष्ण से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद क्षेत्र में सुख-समृद्धि, यश की कामना की। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि वार्ड 14 की जनता सौभाग्यशाली हैं इसलिए यहां यह कार्यक्रम हो रहा है। इस दौरान प्रमुख रूप से पार्षदगण माखन पटेल, राजू चंद्राकर, संदीप घोष, शरद मराठा उपस्थित थे। इसके अलावा यादव समाज के प्रमुख दिनू यादव, पलाश यादव, कृपाराम यादव, जगदीश यादव, खिलावन यादव, भरत यादव, नारद यादव, पुनीत यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
