विधायक ने भाजपा नेताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात
महासमुंद। रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 127वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बूथ क्रमांक 193 बीटीआई शक्ति केंद्र विधायक कार्यालय में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा। इस बार भी प्रधानमंत्री ने अलग-अलग क्षेत्रों व मुद्दों पर चर्चा की।
एपिसोड की शुरुआत में उन्होंने छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले दीवाली मनाई गई और अब छठ पर्व मनाया जा रहा है। आप जहां भी हैं वहीं से छठ पर्व में भाग लें। साथ ही कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से लोगों में गर्व है। इस बार माओवादी क्षेत्रों में दिवाली की रौनक दिखी है। आगे उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में इंजीनियर कपिल शर्मा ने 6 झीलों और 40 कुओं को साफ कर दोबारा जिंदा किया। स्वच्छता को लेकर लोगों में काफी जागरूकता देखने को मिल रही है। पीएम ने कपिल शर्मा को धन्यवाद भी कहा। उन्होंने समुद्र के किनारे मैंग्रोव को ज्यादा से ज्यादा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये मैंग्रोव हमें सुनामी और अन्य आपदाओं से बचाते हैं। अहमदाबाद के धौलेरा तट पर साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में इसे लगाया गया। मछली पालकों को भी इससे फायदा हो रहा है। जलीय जीव में भी इससे बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इसके अलावा लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे भारतीय नस्ल के कुत्तों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि ये कुत्ते हमारे परिवेश में आसानी से ढल जाते हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने भी इन्हें अपनाया है।
अन्य विषयों पर भी की चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में कहा कि सचमुच हर भारतीय को इस ऑपरेशन से गर्व से होता है। इस साल उन इलाकों में भी खुशियों के दीप जलाए गए जहां कभी माओवादी आतंक का अंधेरा छाया रहता था। साथ ही उन्होंने बताया कि जीएसटी बचत उत्सव को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। इस बार त्योहारों के दौरान भी कुछ ऐसा ही सुखद देखने को मिला। बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में जबरदस्त वृद्धि हुई है। अंबिकापुर के गार्बेज कैफे का उल्लेख करते हुए कहा कि अंबिकापुर में शहर से प्लास्टिक कचरा साफ करने के लिए एक अनूठी पहल शुरू किया गया है। अंबिकापुर में गार्बेज कैफे चलाए जा रहे हैं, जहां प्लास्टिक कचरे के बदले भरपेट खाना परोसा जाता है।
सरदार पटेल की 150वीं जयंती और “रन फॉर यूनिटी”
सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती के संबंध में कहा कि सरदार पटेल आधुनिक समय में देश के सबसे महान व्यक्तियों में से एक रहे हैं। गांधीजी से प्रेरित होकर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के लिए खुद को पूरी तरह से समर्पित कर दिया। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि 31 अक्टूबर को सरदार साहब की जयंती पर हो रही “रन फॉर यूनिटी” में भाग लें और अकेले ही नहीं, बल्कि दूसरों के साथ भी भाग लें।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा नेता रमेश साहू, प्रकाश शर्मा, माखन पटेल, हनीश बग्गा जी, अभिषेक पांडे, शरद राव, शंकर लाल सोनवानी उपसरपंच बम्हनी, दुकालू राम साहू, रामेश्वर पटवा, आर के सेन, अजय सिन्हा, विजय सिन्हा, टीका राम सिन्हा, लोक नाथ निषाद, चिनेश कांत, प्रमोद ध्रुव, सुरेश कुमार साहू, प्रशांत शर्मा, बूथ अध्यक्ष गोपी कन्नौजे और अन्य उपस्थित थें।
