अमलोर में छात्रों को वितरण किए गए साइकिल

महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत कक्षा 09 वीं में प्रवेश लेने वाली उन सभी छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना के अंतर्गत निःशुल्क सायकल प्रदान किया जाता है। जो अनुसूचित जाति एवं जन जाति वर्ग के साथ गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले छात्राओं को भी इस योजना के तहत् निःशुल्क सायकल प्रदान किया जाता है । इस योजना का उद्देश्य है कि बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने हेतु समीपस्थ शाला आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी कड़ी में अमलोर के शासकीय हाईस्कूल में श्रीमती रूपा जयप्रकाश यादव के आतिथ्य में सायकल प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर शाला प्रबन्धन एवम विकास समिति सदस्य, बाबूराम ध्रुव, दुकालू राम ध्रुव, जी एस ठाकुर (प्राचार्य), जितेश ठाकुर, प्रतिभा त्रिपाठी, प्रदुम्न पांडेय, बल्लू नेताम, गैन्दू ध्रुव, चंद्रकांत चतुर्वेदी, रूखमणी, शिक्षक समेत पालकगण उपस्थित रहे।