राज्य स्तरीय रोजगार मेला रायपुर में

कलेक्टर ने जिले के अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी की अपील की
बिलासपुर, 14अक्टूबर,2025/रायपुर में दिसंबर माह में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 15 हजार वैकेंसी में विभिन्न नियोजकों द्वारा भर्ती की जाएगी। मंथन सभाकक्ष में आज कलेक्टर संजय अग्रवाल ने रजिस्ट्रेशन की जानकारी ली जिले से अब तक 4702 पंजीयन हुए हैं। कलेक्टर ने युवाओं से अधिक से अधिक रोजगार मेले में भागीदारी की अपील की उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से भी युवाओं को रोजगार की जानकारी मिल सकती है। रोजगार मेले में जाने के इच्छुक आवेदक ऑनलाईन के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।