निसदा एनीकेट के सभी गेट खुलने से महानदी का जल स्तर बढ़ा

महासमुंद। अधिक बारिश के कारण महानदी से शहर को होने वाली जलापूर्ति बाधित होने पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने खेद व्यक्त करते हुए शहर वासियों से निवेदन किया है कि निसदा डायवर्सन के सभी गेट बंद होने तथा महानदी का जल स्तर सामान्य होने के बाद शहर में जलापूर्ति व्यवस्थित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अत्यधिक वर्षा होने के कारण गंगरेल बांध से पानी छोड़ा गया है। जिससे महानदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। महानदी का जल स्तर बढ़ने के कारण निसदा एनिकट के सभी गेट खोल दिए गए हैं। जिससे महानदी में स्थित इंटेकवेल जहां से शहर की जल आपूर्ति के लिए पानी लिया जाता है। उसका वॉल ऊपर होने से पानी सप्लाई लिया जाना संभव नहीं। निसदा एनिकट के गेट बंद करने एनिकट के सब इंजीनियर चांदनी रामटेके व कार्यपालन अभियंता से संपर्क किया गया। परंतु, उन्होंने एनिकट के द्वार बंद किए जाने पर किसी दुर्घटना की संभावना को देखते हुए गेट बंद नहीं करने की बात कही। इस प्राकृतिक समस्या के कारण शहर में महानदी से जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है।