मैनपुर तहसील में अभी तक सर्वाधिक 440 मि.मी.वर्षा हुई
जिले में 91 प्रतिशत हुई औसत बारिश
गरियाबंद । गरियाबंद जिले में चालू मानसून सत्र में गत 01 जून से 18 जुलाई 2024 तक औसत वर्षा 348.9 मि.मी. दर्ज की गई है। इस प्रकार जिले में अभी तक 91.5 प्रतिशत औसत बारिश हो चुकी है। भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक सबसे अधिक मैनपुर तहसील में 440.9 मि.मी कुल वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम अमलीपदर तहसील में 206.9 मि.मी. कुल वर्षा दर्ज की गई है। इसी तरह गरियाबंद में 293.2 मि.मी., छुरा में 307.7 मि.मी., राजिम में 379.2 मि.मी., फिंगेश्वर में 403.2 मि.मी और देवभोग में 411.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
