स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत 1132 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

निःशुल्क सोनोग्राफी व परामर्श सेवाओं से लाभान्वित हुईं गर्भवती महिलाएं
बिलासपुर, 24 सितम्बर 2025/भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान‘‘ 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत 24 सितम्बर से 26 सितम्बर 2025 तक e-PMSMA का आयोजन विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत 24 सितम्बर 2025 को जिले के 42 स्वास्थ्य केन्द्रों में अभियान का आयोजन किया गया।
उक्त अभियान में शासकीय एवं निजी चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओ के प्रसव पूर्व जांच व उपचार, उच्च जोखिम गर्भावस्था का चिन्हांकन व प्रबंधक, शासकीय एवं चिन्हांकित निजी 11 सोनोग्राफी सेंटरों में निःशुल्क सोनोग्राफी सेवा, गर्भवती महिलाओं को पोषण, संस्थागत प्रसव तथा खतरे के लक्षणों पर परामर्श इत्यादि सेवायें प्रदान की गयी। IMA, FOGSI एवं IRAI चिकित्सा संगठन बिलासपुर के सहयोग से निजी क्षेत्र में कार्यरत 22 स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा 11 रेडियोलॉजिस्ट एवं सोनोलॉजिस्ट द्वारा गर्भवती महिलाओं को सेवा प्रदान की गई। अभियान के तहत 24 सितम्बर को कुल 1132 गर्भवती महिलाओं की जांच किया गया एवं 347 गर्भवती महिलाओं को उच्च जोखिम गर्भावस्था के रूप में चिन्हांकित किया गया।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.