जल जीवन मिशन के कार्याे को निर्धारित समय में करे पूर्ण : कलेक्टर

हर घर नल-जल कनेक्शन से हितग्राहियों को करे लाभान्वित
गरियाबंद 24 सितम्बर 2025/ कलेक्टर बी.एस. उइके ने जिले में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्याे की विस्तृत समीक्षा के लिए ठेकेदारों एवं अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में मिशन के तहत कार्यों में शामिल निजी एजेंसी एवं ठेकेदारों से जिले में चल रहे कार्याे के वर्तमान स्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने विकासखण्डवार जल जीवन मिशन के तहत जारी कार्यों एवं गांववार संबंधित एजेंसी को आबंटित कार्यों की विस्तृत जानकारी लेकर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चन्द्राकर उपस्थित थे। कलेक्टर उइके ने बैठक में कहा कि सभी नागरिकों को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित करने भारत सरकार के निर्देशानुसार जल जीवन मिशन संचालित किया जा रहा है। इसके तहत सभी गांवों एवं हितग्राहियों के घरों तक नल-जल कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है। साथ ही निर्माण कार्यो की प्रगति की पोर्टल पर किये गए अपलोड की समीक्षा की जा रही है।
कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत नल-जल कनेक्शन के कार्याे को निर्धारित समय में पूर्ण करे, जिससे लोगों को पेयजल की सुचारू सुविधा मिलती रहे। उन्होंने मिशन के तहत सभी कार्यों में गंभीरतापूर्वक कार्य करने एवं कार्याे को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश एजेंसियों एवं ठेकेदारों को दिये। कलेक्टर ने कार्यों में धीमी प्रगति एवं अनावश्यक विलंब करने वाले एजेंसियों का अनुबंध समाप्त कर संबंधित एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने की भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्याे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बचे हुए कार्याे को अधिक संख्या में श्रम बल लगाकर पूर्ण करें। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के सब इंजीनियरों को भी कार्यों की गंभीरतापूर्वक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कार्यों की उचित निगरानी नहीं रखने पर संबंधित इंजीनियरों की भी जवाबदेही रहेगी। इन कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। कलेक्टर ने बैठक में जिन ठेकेदारों एवं एजेन्सियों द्वारा निर्धारित समय अवधि पर कार्य पूर्ण नहीं कर रहे है साथ ही अनुपस्थित ठेकेदारों एवं एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पूर्व में ब्लैक लिस्टेड किये गए ठेकेदारों के कार्यो को नए टेन्डर देने की प्रक्रिया शुरू करे। श्री उइके ने जल जीवन मिशन के प्रचार-प्रसार करने, आदि कर्मयोगी अभियान शिविर में अधिकारी-कर्मचारियों को जाने के निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर नवीन भगत, ईई पीएचई विप्लव घृतलहरे, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय, जनसम्पर्क अधिकारी हेमनाथ सिदार सहित सभी एसडीओ, निजी एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं ठेकेदारगण मौजूद रहे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.