आयुर्वेद के ज्ञान एवं महत्ता-जीवन के लिए विज्ञान विषय पर कार्यक्रम 23 को समारोह

राजनांदगांव 22 सितम्बर 2025। 10वें आयुर्वेद दिवस पर 23 सितम्बर 2025 को सुबह 7 बजे शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में जनमानस एवं ग्रहों के लिए आयुर्वेद थीम पर आयुर्वेद के ज्ञान एवं महत्ता-जीवन का विज्ञान विषय पर समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों से शामिल होने का आग्रह किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सचिन बघेल, अध्यक्ष नगर पालिक निगम पारस वर्मा, पार्षद शैंकी बग्गा, सुनील साहू, सावन वर्मा, शिव वर्मा, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे, श्रीमती श्रुति लोकेश जैन उपस्थित रहेंगे।