ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
महासमुंद। ट्रक की ठोकर से एक बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक बागबाहरा भानपुर निवासी अजय ठाकुर ने रिपोर्ट लिखाई है कि सुबह वह अपने दुकान में था, तभी उन्हें सूचना मिली उनके पड़ोसी शिवलाल मिर्धा विश्वा ढाबा के पास दुघर्टना में घायल हो गए हैं। उसने जाकर देखा तो मिर्धा घायल अवस्था में पड़े थे, वहीं कुछ दूर में बल्कर ट्रक खड़ा था। तभी डायल 112 पहुंचा और घायल शिवलाल को इलाज के लिए बागबाहरा अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टर ने उनकी मौत हो जाना बताया। लोगों ने बताया कि बल्कर ट्रक क्र. सीजी 07 सीएल 8455 खरियार रोड की तरफ से आ रहा था, वाहन ने सड़क पार कर रहे शिवलाल मिर्धा को अपनी चपेट में ले लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
