नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत
महासमुंद। बेलसोंडा रेलवे फाटक के नया ट्रांसफार्मर लगने से बिजली की समस्या अब दूर हो गई है। फाटक के पास लगा ट्रांसफॉर्मर बीते 1 सप्ताह से खराब हो गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से दिक्कतें बढ़ गई थी। यहां करीब 25 से अधिक व्यवसाय करते हैं। बिजली की आपूर्ति ठप होने से न केवल व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा था, बल्कि दैनिक जीवन भी बाधित हो गया था। जानकारी मिलने पर जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल समस्या दूर करने के निर्देश दिए। सूचना के बाद बिजली विभाग ने एक नया और उच्च क्षमता वाला ट्रांसफॉर्मर लगाया।
