विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए नपाध्यक्ष
महासमुंद। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रामखेड़ा (पटेवा), लभराकला एवं पिरदा में ग्रामीणों द्वारा भगवान देव शिल्पी विश्वकर्मा की प्रतिमा विराजित की गई थी। दिनभर भक्ति मय कार्यक्रमों के बाद इन ग्रामों में रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू को ग्रामीणों ने बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया था। उनके आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए नपाध्यक्ष श्री साहू उपरोक्त ग्रामों के आयोजित पूजा कार्यक्रमों में पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। तथा गांव, क्षेत्र, जिला व प्रदेश सहित देश की उत्तरोत्तर प्रगति की प्रार्थना की।
मुख्य अतिथि श्री साहू ने सभी गांवों में लोगों को पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा श्रीजन के देवता हैं, वे श्रेष्ठी की रचना ब्रह्मदेव के बाद उनका भी उल्लेख किया जाता है। समस्त मानव जाति को परिश्रम व ईमानदारी से मेहनत करने का आशीर्वाद भगवान विश्वकर्मा ने दी है। कोई भी निर्माण कार्य भगवान विश्वकर्मा की पूजा से शुरू की जाती है। आज गांव गांव में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर जो आयोजन हो रहे हैं, वह निश्चित ही प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि आप सभी के माध्यम से भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त करने का जो सौभाग्य मिला है, उसके लिए आप सभी के प्रति मैं कृतज्ञ हूं।
इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी है। जिसमें मुख्य रूप से युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौरभ लोधी, नपं तुमगांव के पार्षद रोहित साहू, शाहबाज राजवानी, रत्नेश साहू, लभराकला सरपंच गीता बाई, तानसेन सिन्हा, ओमप्रकाश चंद्राकर, दिलीप सिन्हा, गोविंद सिन्हा, नारायण साहू, भुवन यादव, लेखराम ध्रुव, पीताम्बर सिन्हा, मनहरण पटेल, सेवन पटेल, दिगंबर यदु, श्रवण सिन्हा, बलदाऊ पटेल, संतोष दीवान, फ़ग़्नू विश्वकर्मा, राजू निषाद, गोवर्धन साहू, हितेश निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
