विश्वकर्मा भगवान ज्ञान, विज्ञान और शिल्पकला के प्रवर्तक माने जाते: राठी

महासमुंद। बेलसोंडा स्थित फिल्टर प्लांट में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। पूजा में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, वार्ड-26 पार्षद पीयूष साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-आरती की। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि विश्वकर्मा भगवान ज्ञान, विज्ञान और शिल्पकला के प्रवर्तक माने जाते हैं। सुई से लेकर बड़े-बड़े कारखाने निर्माण, रचनात्मक कार्यों में शिल्पकार की आवश्यकता होती है। शिल्पकार की भूमिका हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। हमें भगवान विश्वकर्मा के बताए मार्ग में चलने की आवश्यकता है। इस दौरान नगर पालिका फिल्टर प्लांट कर्मचारी नन्दू साहू, तेजराम साहू, तुलाराम रात्रे, ओमप्रकाश पटेल, धनंजय पटेल उपस्थित थे।