शराब फैक्ट्री को पानी दिए जाने के विरोध में उतरे 48 गांव
महासमुंद। महानदी में बने समोदा बैराज से शराब फैक्ट्री पिकाडिली को पानी दिए जाने का विरोध अब तेज होने लगा है। इस बैराज से क्षेत्र के 48 गांवों तक समूह जल प्रदाय योजना के तहत पानी पहुंचाने की योजना है। अब इसी बैराज से शराब फैक्ट्री को पानी दिए जाने की अनुमति जल संसाधन विभाग द्वारा 29.10.2024 को दी गई है। इससे नाराज क्षेत्र के सैकड़ों ग्राम प्रमुखों की बैठक बुधवार को पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर के नेतृत्व में तुमगांव के संत माता कर्मा सदन में आयोजित की गई।
बैठक में समोदा बैराज से पिकाडिली शराब फैक्ट्री को पानी दिए जाने का विरोध करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में प्रमुख रूप से इस मुद्दे पर चर्चा हुई कि समोदा बैराज से जब क्षेत्र के 48 गांवों को पानी दिए जाने की योजना है, तो पिकाडिली शराब फैक्ट्री को पानी क्यों दिया जा रहा है। यदि शराब फैक्ट्री को पानी दिया गया, तो गाँवों तक पानी कैसे पहुँच पाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में क्षेत्र के 48 गांवों में जल संकट की स्थिति से निपटने के लिए समोदा बैराज से गांवों तक पानी पहुंचाने की योजना बनी थी, जिसे वर्तमान सरकार द्वारा विफल करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम सरकार के इस तानाशाही निर्णय का पुरजोर विरोध करते हैं। हम सरकार के हर उस निर्णय का विरोध करते हैं, जो जनहित के विरुद्ध हो। उन्होंने कहा कि समोदा बैराज से महासमुंद विधानसभा के 48 गांवों के 15238 परिवारों के 70 हजार आबादी को 12909 नल कनेक्शन के माध्यम से समोदा-अछोला जल प्रदाय योजना के तहत पानी देना प्रस्तावित है। इसी बैराज से पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज को बीयर व शराब निर्माण के लिए जलापूर्ति करने अलग से इंटेकवेल का निर्माण कराया जा रहा है। यदि ऐसा हुआ तो इन 48 गांवों को पानी देना संभव नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि समोदा बैराज का जलभराव क्षमता 29.91 एमसीएम है। रायपुर जिला के ग्राम खरोरा स्थित अडानी के कारखाने को इसी बैराज के जलभराव का कुल क्षमता के 19 एमसीएम पानी की आपूर्ति की जा रही है। शेष 10 एमसीएम पानी में से खरोरा नगर पंचायत को भी नल-जल योजना के तहत इसी बैराज से पानी दिया जा रहा है।
विरोध-प्रदर्शन करने ग्रामीण तैयार
बैठक में उपस्थित ग्राम बंदोरा, छपोराडीह, खड़सा, जलकी, भोरिंग, पासिद, परसाडीह, अछरीडीह, अचानकपुर, बांसकुड़ा, अमलोर, सुकुलबाय, लहंगर, अछोला, गढ़सिवनी, घोड़ारी, बिरकोनी, सिरपुर, खैरझिटी, तेंदूवाही, अछोली, बोरिद, बिरबिरा, केडियाडीह, बरबसपुर, कुकराडीह, मोहकम, जोबा, मालीडीह, बेलटुकरी, पिरदा, चुहरी, पीढ़ी, करार्डीह, मुड़ियाडीह, नांदबारू, बड़गाँव, केसलडीह, फुसेराडीह, खिरसाली, गुडरूडीह, खट्टीडीह, खमतराई, रायकेरा, मरौद, सेनकपाट, कुहरी, अमावस के ग्रामीणों ने एक स्वर में शराब फैक्ट्री को समोदा बैराज से पानी दिए जाने का विरोध किया और आगामी समय में वृहद रूप से विरोध-प्रदर्शन करने हामी भरी।
करणी कृपा प्लांट को अप्रत्यक्ष रूप से कोडार का पानी देने का भी विरोध
ग्रामीणों ने गोपालपुर एनीकेट से करणी कृपा संयंत्र को अप्रत्यक्ष रूप से कोडार का पानी देने का भी विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि भाजपा की सरकार ने उनके साथ धोखा किया है। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद केके साहू तुमगाँव, पूर्व सरपंच अन्नू चंद्राकर, कुसुम साहू, झगेश्वरी साहू, राधा साहू तुमगाँव, कमल साहू, अंजू साहू, वैभव चौधरी जलकी, मनहरण लाल साहू कुकराडीह, तुलसीराम साहू भोरिंग, जयश्री दास गढ़सिवनी, शत्रुहन कुमार श्रीवास, थानूराम साहू, रामशरण, सेवाराम, नुकेश चंद्राकर पीढ़ी, एचआर बघेल, मोहित राम चंद्राकर कुकराडीह, पार्षद विजय साव, सूरज नायक, पराग आवड़े, टेथिस चेलक भोरिंग, योगेश यादव अछोला, व्यासनारायण अछोला, पुष्कर साहू, पंच चम्मन लाल साहू भोरिंग, वेदप्रकाश साहू भोरिंग, जगन्नाथ खैरवार बिरबिरा, नजरूद्दीन भाटी तुमगाँव, मन्नूलाल जांगड़े अमावस, परस पटेल जलकी, अमरदास, गुलाब राम, संतोष तुमगांव, शिवकुमार अछरीडीह, राजेश चंद्राकर, शिवकुमार देवांगन, युवराज चंद्राकर महासमुंद, पुरुषोत्तम यादव बांसकुड़ा, ईश्वर अमावस, डिगेश्वर अमावश, राहुल साहू अछोली, खिलावन साहू भटगांव, हितेंद्र ढीढी भोरिंग, प्रीतम साहू भोरिंग, बोधन सोनवानी भोरिंग, भोरिंग सरपंच तरूण कुमार, भेखराम साहू भोरिंग, माणिक साहू आदि उपस्थित थे।
