जीएसटी में कटौती से व्यापारियों में खुशी : पंकज

महासमुंद। जीएसटी के जिला सदस्य पंकज चंद्राकर ने जीएसटी में की गई कटौती को व्यापारियों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि इससे छोटे और बड़े व्यापारियों में खुशी की लहर है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से बहुत मजबूत हो रहा है। 28 प्रतिशत वाले जीएसटी 18 प्रतिशत और 18 वाले जीएसटी को 5 प्रतिशत करने से रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होगी और मध्यमवर्गीय परिवार को बजट में लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से सभी को लाभ मिलेगा।